मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:42 · नई दिल्ली संस्करण

प्रधानमंत्री मोदी के प्रति हरसिमरत कौर बादल ने जताया आभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रधानमंत्री मोदी के प्रति हरसिमरत कौर बादल ने जताया आभार

चंडीगढ़, । शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने व्यक्तिगत रूप से फोन कर उनके पति और शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

हरसिमरत कौर बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि नांदेड़, महाराष्ट्र के गुरुद्वारा साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी का फोन और उनकी चिंता परिवार, पार्टी तथा पंजाब के लोगों के लिए बहुत मायने रखती है। उन्होंने प्रधानमंत्री के इस संवेदनशील कदम के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह उनके इस सद्भावपूर्ण व्यवहार से बेहद प्रभावित हैं।

हरसिमरत ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने घटना का तत्काल संज्ञान लिया और जांच के संबंध में केंद्रीय जांच एजेंसियों को महाराष्ट्र पुलिस के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में प्रधानमंत्री का समर्थन और शुभकामनाएं परिवार के लिए महत्वपूर्ण हैं।

नांदेड़ के एक गुरुद्वारा साहिब में सुखबीर सिंह बादल पर गुरुवार को हमला हुआ था। घटना के दौरान महाराष्ट्र पुलिस के स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट के इंस्पेक्टर संतोष वैजनाथ केंद्रे ने अपनी जान जोखिम में डालकर उन्हें बचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें