मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, हरलीन देओल को मुल्लांपुर में सम्मानित किया जाएगा: भगवंत मान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, हरलीन देओल को मुल्लांपुर में सम्मानित किया जाएगा: भगवंत मान

चंडीगढ़। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप 2025 का खिताब जीता था। भारतीय महिला टीम का यह पहला आईसीसी खिताब है। विश्व चैंपियन टीम में शामिल पंजाब के खिलाड़ियों को न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सम्मानित किया जाएगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने आधिकारिक 'एक्स' अकाउंट के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

भगवंत मान ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, "गुरुवार शाम 5:30 बजे क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय महिला टीम की पंजाबी खिलाड़ियों हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, हरलीन कौर देओल और उनके कोचिंग स्टाफ को पंजाब सरकार मुल्लांपुर के नए स्टेडियम में सम्मानित करेगी। स्टेडियम में युवराज सिंह और हरमनप्रीत के नाम पर एक स्टैंड का भी उद्घाटन किया जाएगा। चक दे ​​इंडिया।"

विश्व कप जीत के बाद भी भगवंत मान ने हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, और हरलीन कौर देओल से वीडियो कॉल पर बात कर उन्हें बधाई दी थी।

महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज का दूसरा टी20 मैच भी खेला जाना है। मैच शुरू होने से पहले विश्व विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

पंजाब सरकार ने हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर, हरलीन कौर को विश्व कप जीत के बाद 1.5 करोड़ की राशि सम्मानस्वरूप देने की घोषणा भी की थी।

हरमनप्रीत कौर भारत की पहली महिला कप्तान हैं जिनके नाम भारत को विश्व कप जिताने का रिकॉर्ड जुड़ गया है।

इस ऐतिहासिक उपलब्धि की वजह से ही पंजाब सरकार ने उनके नाम महाराजा यादवेंद्र इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर में एक स्टैंड करने का फैसला किया है।

कप्तान के साथ-साथ बतौर बल्लेबाज भी हरमनप्रीत कौर का विश्व कप में शानदार प्रदर्शन रहा था। सेमीफाइनल में यादगार अर्धशतक के सहित विश्व कप के कुल 9 मैचों की 8 पारियों में उन्होंने 260 रन बनाए थे। उनका सर्वाधिक स्कोर 89 रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें