मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रेन की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रेन की चपेट में आने से हाथी के बच्चे की मौत

हरिद्वार। सोमवार सुबह हरिद्वार-रायवाला के बीच ट्रेन की चपेट में आने से छह साल के हाथी के बच्चे की मौत हो गई। हादसा राजाजी टाइगर रिजर्व की हरिद्वार रेंज की खडखड़ी बीट में हुआ है।यहां हाथियों का एक झुंड आज सुबह करीब साढे छह बजे रेलवे ट्रेक पार कर रहा था, तभी झुंड में शामिल छह साल का नर बच्चा हावड़ा दून एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया।बताया जा रहा है कि ट्रेन की स्पीड तय सीमा से ज्यादा थी, जिसके चलते हाथी का बच्चा ट्रेन के नीचे आकर घिसटता चला गया। फिलहाल वन विभाग की ओर से ट्रेन के लोकोपायलट और सहायक लोकोपायलट के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियमि की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।हरिद्वार रेंजर महेश सेमवाल ने बताया कि चार हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रेक पार कर रहा था। शुरुआती जांच में धुंध का होना भी एक कारण पाया गया है। हादसे की जांच की जा रही है। हाथी का बच्चा ट्रेन के नीचे आकर फंस गया। काफी देर तक ट्रेन रुकी रही। वहीं हाथियों के झुंड को किसी तरह मौके से हटाया गया। हाथी के बच्चे के शव को ट्रेन के नीचे से निकाला गया, जिसके बाद ट्रेन गंतव्य की ओर रवाना हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें