मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:26 · नई दिल्ली संस्करण

ठंड बढ़ी, पारा गिरा, बूंदाबांदी से सिहरन में मुस्कुराए किसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ठंड बढ़ी, पारा गिरा, बूंदाबांदी से सिहरन में मुस्कुराए किसान

हरिद्वार,। जिले में आधी रात से मौसम ने अचानक करवट बदली और हल्की बूंदा-बांदी का दौर शुरू हो गया। इससे तापमान में चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई। बूंदा-बांदी से किसानों के चेहरों पर रौनक दिखाई दी। हालांकि यह ठंडक एक ओर जहां फसलों के लिए लाभकारी है। वहीं दूसरी ओर इंसानों और पशुओं के लिए चुनौतियां भी पैदा कर रही है। ठंड के कारण बच्चों, बुजुर्गों और पशुओं में ठंड लगने के मामलों में इजाफा हो सकता है।रात्रि से ही तेज हवाओं ने मौसम परिवर्तन की ओर इशारा कर दिया था। मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटे हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। वहीं रुक-रुक कर हो रही बूंदाबांदी ने सर्दी को बढ़ा दिया है। बूंदा-बांदी और तेज हवा के कारण लोग को अपने घरों में रहने को मजबूर कर दिया है। स्कूल-कॉलेजों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम दर्ज की गई। वहीं रोजमर्रा के कामों के लिए भी लोग घरों से कम ही निकले हैं।मौसम विभाग के अनुसार हल्की बारिश के बाद क्षेत्र में जबरदस्त कोहरा छाने के आसार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के बाद तापमान में गिरावट और अधिक हो सकती है, जिससे धुंध का असर बढ़ जाएगा। मौसम बदलाव को लेकर पहले ही मौसम वैज्ञानिकों ने सचेत कर दिया था। पहाडों से लेकर मैदानों तक ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 24 घंटों के लिए ओरेंज एलर्ट जारी किया है। वहीं संजय घीमान, रामपाल, रोहतास, प्रवीण, गुरजंट, ताहीर हसन, साजिद, अथर, जावेद, विरेंद्र, अय्यूब, शादाब आदि किसानों का कहना है कि यह बारिश गेहूं की फसल के लिए खाद का काम करेगी। लोग सुबह से ही आग जलाकर ठंड से बचाव कर रहे हैं। बूंदा-बांदी के कारण सुबह से सूर्यदेव ने भी दर्शन नहीं दिए। जिससे ठिठुरन बढ़ गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें