मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

भोवापुर-चमरावल मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण बेहाल, नालियों के निर्माण की उठी मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भोवापुर-चमरावल मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण बेहाल, नालियों के निर्माण की उठी मांग

हरिद्वार। भोवापुर-चमरावल मुख्य मार्ग पर जल निकासी की व्यवस्था न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग के किनारे नालियां न होने के कारण हल्की बारिश में भी पानी सड़क पर भर जाता है, जिससे लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की है।ग्रामीण इंद्रेश सैनी, सतीश कुमार, रगबीर सिंह, राजेश कुमार सहित कई लोगों ने बताया कि जिस स्थान पर लगातार जलभराव की स्थिति बन रही है, उसके आसपास राजकीय प्राथमिक पाठशाला, उच्च प्राथमिक विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। बच्चों को रोजाना गंदे पानी से होकर स्कूल पहुंचना पड़ता है, जिससे उन्हें खासा कष्ट झेलना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के चलते मार्ग पर गंदगी फैल रही है, जिससे मक्खी-मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। गांव में संक्रामक रोगों के फैलने का खतरा भी मंडरा रहा है। कई बार संबंधित विभागों को नालियों के निर्माण के लिए अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नालियों का निर्माण कर समस्या का समाधान नहीं कराया गया, तो वे धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें