मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

अतिक्रमण के नाम पर लघु व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं, दी आंदोलन की चेतावनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अतिक्रमण के नाम पर लघु व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं, दी आंदोलन की चेतावनी

हरिद्वार। मनसा देवी मंदिर मार्ग पर मची भगदड़ के बाद प्रशासन एक्शन मोड़ पर है, जिसके चलते प्रशासन द्वारा घाटों, मंदिर मार्गों से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। इसी के तहत मनसा देवी मंदिर हादसे के बाद रोड़ीबेलवाला क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों पर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण को लेकर की जा रही कार्रवाई का विरोध तेज हो गया है।

प्रेस क्लब सभागार में आयोजित बैठक में रेहड़ी-पटरी व्यापारियों, ऑटो यूनियन और भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने एक स्वर में इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक की शुरुआत हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखकर की गई।

लघु व्यापारियों के नेता संजय चोपड़ा ने कहा कि वर्ष 2012 में बनाए गए 15 अधिकृत वेंडिंग जोनों में रोड़ीबेलवाला क्षेत्र भी शामिल है, बावजूद इसके प्रशासन इस क्षेत्र में अतिक्रमण के नाम पर दुकानदारों को खदेड़ने में लगा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन का यह रवैय्या यूं ही चलता रहा तो आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। डीएम मयूर दीक्षित से वार्ता की जाएगी और यदि समाधान नहीं निकला तो व्यापक आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

ऑटो यूनियन अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने व्यापारियों को संगठित रहने की अपील करते हुए कहा कि अगर लघु व्यापारी एकजुट हो जाएं, तो अपने जनप्रतिनिधि खुद चुन सकते हैं। महिला मोर्चा की नेता पूनम माकन ने कहा कि अतिक्रमण का मुद्दा केवल रेहड़ी वालों तक सीमित नहीं है। यदि बड़े बाजार के व्यापारी अतिक्रमण हटाएं, तो छोटे व्यापारी भी पीछे नहीं रहेंगे।

कार्यक्रम में व्यापारी नेताओं ने स्पष्ट कहा कि सभी लघु व्यापारियों को संगठित होना होगा, तभी शोषण के खिलाफ लड़ाई सफल हो सकेगी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रभात चौधरी, शिव कुमार गुप्ता, तेजप्रकाश साहू, पं. चंद्र प्रकाश शर्मा, कमल शर्मा, किसान नेता अनिल शर्मा, मोनू तोमर, तस्लीम अंसारी, आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें