मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

नाले पर अतिक्रमण के विरोध में सड़क पर उतरे क्षेत्रवासी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नाले पर अतिक्रमण के विरोध में सड़क पर उतरे क्षेत्रवासी

हरिद्वार। अपार्टमेंट निर्माण की आड़ में 100 साल से पुराने बरसाती नाले पर कब्जे की कोशिश ने स्थानीय लोगों का गुस्सा भड़का दिया। मातृसदन चौक के पास चल रहे अपार्टमेंट निर्माण के दौरान नाले की दीवार बनाए जाने पर जगजीतपुर क्षेत्र के लोगों ने आपत्ति जताई। आक्रोशित वार्ड वासियों ने दीवार तोड़ते हुए बिल्डरों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की।स्थानीय निवासी कमल राजपूत और उमेश कुमार ने कहा कि बिल्डर अपार्टमेंट निर्माण की आड़ में 100 साल से पुराने नाले को बंद करने की कोशिश कर रहे हैं। यह नाला बरसात में पानी की निकासी का एकमात्र साधन है। कब्जा होने से गलियों में गंदगी फैल रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वार्ड वासियों ने कहा अपार्टमेंट की आड में जबरन नाले पर कब्जा किया जा रहा है।जिलाधिकारी से नाले पर कब्जा तुरंत हटाये जाने और जिम्मेदार बिल्डरों पर कड़ी कार्रवाई करने की लोगों ने मांग की। कहा कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बरसात में स्थिति और गंभीर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने यदि जल्द कदम नहीं उठाया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।विरोध करने वालों में पुष्पा देवी, रेनू, संगीता, गीता रानी, मुन्नी देवी, मोनिका, कोमल, किरण, पिंटू प्रधान, सुनील पाल, मनजीत, राकेश, आनंद सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें