मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

आवाहन अखाड़े के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री की बैठक से बाहर निकाला गया, संतों में रोष

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आवाहन अखाड़े के प्रतिनिधियों को मुख्यमंत्री की बैठक से बाहर निकाला गया, संतों में रोष

हरिद्वार। अर्द्ध कुंभ को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों के साथ होने वाली बैठक मेंआवाहन अखाड़े के प्रतिनिधि संतों को प्रशासन ने शामिल नहीं होने दिया गया। इससे आवाहन अखाड़े के संतों में रोष है और उन्होंने इस बैठक काबहिष्कार किया।दरअसल, मुख्यमंत्री के साथ हाेने वाली बैठक के लिए मेला अधिकारी सोनिका ने सभी तेरह अखाड़ाें के प्रतिनिधियों को बुलावा भेजा था। इस बैठकमें प्रत्येक अखाड़े से दो-दो प्रतिनिधि शामिल होने थे। आवाहन अखाड़े के महंत सत्य गिरी महाराज के बाहर होने के कारण अखाड़े के दो प्रतिनिधि महंत गोपाल गिरी महाराज व थानापति सत्यनारायण गिरी बैठक में शामिल हाेने के कारण पहुंचे थे। इन संताें काे पुलिस एस्कॉर्ट बैठक स्थल तक लेकर आया, लेकिन बैठक में उन्हें यह कहकर बाहर कर दिया कि सूची में उनका नाम नहीं है, जबकि बैठक में अखाड़े के प्रतिनिधि शामिल होने थे। बैठक में शामिल न हाेने देने से आवाहन अखाड़े के संतों में रोष है। बैठक में शामिल होने आए महंत गोपाल गिरी महाराज ने बताया कि हरिगिरी ने उनकी उपस्थिति पर एतराज किया था, जिस कारण उन्हें बाहर किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें