मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

मनमोहक कांवड़ाें से झलक रही भोले बाबा के प्रति आस्था व श्रद्धा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मनमोहक कांवड़ाें से झलक रही भोले बाबा के प्रति आस्था व श्रद्धा

हरिद्वार। शिवरात्रि के दिन गंगाजल चढ़ाने की वेला जैसे-जैसे समीप आ रही है, तीर्थनगरी हरिद्वार में श्रद्धा का समंदर उमड़ रह़ा है। हजारों कांवड़िए जल भरकर वापस लौटने की तैयारी में हैं, लेकिन रात्रि का समय जैसे एक आध्यात्मिक महोत्सव में तब्दील हो गया है। जहां विभिन्न प्रकार की मनमोहक कांवड़ बाबा भोले के प्रति कांवड़ियाें की श्रद्धा और आस्था को प्रकट कर रही हैं।हरिद्वार से गुजरतीं विशालकाय कावड़ें, रंग-बिरंगी लाइटों, सजावटी झूमरों, और इलेक्ट्रॉनिक साउंड सिस्टम से सुसज्जित होकर भव्य शिव मंदिर के रूप में ही दृश्यमान हो रही हैं। लोग घंटों सड़क किनारे खड़े होकर इन मनमोहक विशाल कावड़ों को देखने के लिए भीड़ में आ रहे हैं। इन विशालकाय कावड़ों को सजाने-संवारने में लाखों रुपये खर्च हुए हैं। कई भक्तों ने महीनों पहले से अपनी कावड़ों को दिव्य रूप देने की तैयारी शुरू कर दी थी। हर कावड़ में शिवभक्ति की लगन की झलक दिखायी दे रही है। समूची नगरी कांवड़ियाें के जयघोष से गुंजायमान है और श्रद्धा-भक्ति सड़कों पर दौड़ती हुई कांवड़ियाें के रूप में दिखायी दे रही है। वहीं कांवड़ियाें की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें