मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

एसडीएम ने मनसा देवी मंदिर मार्ग का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
एसडीएम ने मनसा देवी मंदिर मार्ग का किया निरीक्षण

हरिद्वार। मां मनसा देवी मंदिर मार्ग पर हादसे के बाद भी सुबह से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया। सोमवार को एसडीएमने सीढ़ी मार्ग और पैदल मार्ग का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी। प्रशासन ने मनसा देवी मंदिर मार्ग के लिए सीढ़ी मार्ग को प्रशासन ने फिलहाल पूर्ण रूप से बंद किया है। वहीं पैदल मार्ग के बाद अगर श्रद्धालु सीढ़ी वाले मार्ग से नीचे उतरना चाहें, तो वह उसका उपयोग कर सकते हैं।आज सुबह से ही श्रद्धालु मां मनसा देवी के दर्शन करने के लिए पैदल मार्ग और रोपवे के जरिए मंदिर पहुंचे। इसी बीच जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम मनीष सिंह ने सीढ़ी मार्ग और पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि सीढ़ी वाले मार्ग का रास्ता काफी संकरा है। एसडीएम ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दोनों रास्तों में कुछ ऐसे प्वाइंट्स हैं, जो खतरनाक हैं, जिनमें सुधार की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि क्राउड मैनेजमेंट एक बहुत बड़ी समस्या है। इसके लिए जूता स्टॉल इत्यादि को फिलहाल के लिए शिफ्ट कराया गया है। आने वाले समय में क्राउड मैनेजमेंट के लिए और भी प्लान तैयार किए जाएंगे। सावन और वीकेंड को देखते हुए सीढ़ी वाले मार्ग को पूर्णता बंद किया जाएगा।रविवार को मंदिर के सीढ़ी मार्ग पर रविवार को हादसे के बाद एहतियात के तौर पर मंदिर को बंद कर दिया गया था। रविवार देर शाम मंदिर फिर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। हादसे के बाद मंदिर में हालात सामान्य हैं। वहां एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम के साथ पुलिस बल भी लगाया गया है।मार्ग पर हादसा के बाद पुलिस ने मनसा देवी मार्ग पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहां पहले से अधिक पुलिस तैनात की गई है। क्राउड मैनेजमेंट पर भी पुलिस की ओर से ध्यान दिया जा रहा है। श्रद्धालुओं को व्यवस्थित ढंग से मंदिर की ओर भेजा जा रहा है। मंदिर प्रबंधन और प्रशासन मनसा देवी मंदिर पैदल मार्ग पर कुछ बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। अधिकारियों की एक टीम ने इस मामले को लेकर छानबीन की और कुछ बिंदुओं को प्रशासन के सामने रखा। इसमें सीढ़ी वाले पैदल मार्ग को अत्यधिक भीड़ के दबाव पर बंद करने जैसे कई सुझाव शामिल हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें