मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

दून जा रहे किसानों को टोल प्लाजा पर रोका, लाठी चार्ज करने का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दून जा रहे किसानों को टोल प्लाजा पर रोका, लाठी चार्ज करने का आरोप

हरिद्वार। स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने देहरादून ऊर्जा निगम का घेराव करने जा रहे किसानों को बहादराबाद टोल प्लाजा पर पुलिस ने रोक दिया। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। उसमें दो किसान घायल बताए गए हैं। भारी संख्या में ट्रैक्टर आदि लेकर पहुंचे किसानों ने विरोध में टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया हैं।पुलिस अधिकारी किसानों को समझाने में लगे हुए हैं। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज भाकियू कार्यकर्ता स्मार्ट मीटर के विरोध में देहरादून घेराव करने जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही किसान बहादराबाद टोल प्लाजा पर पहुंचे तो पहले से ही मौजूद पुलिस बल ने रोकने का प्रयास किया। किसानों ने टोल का बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास किया तो पुलिस और किसानों के बीच धक्का मुक्की हो गई।बताया गया कि पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर किसानों को रोकने का प्रयास किया। किसानों का आरोप कि पुलिस ने लाठी चार्ज किया हैं, जिसमें कई किसान घायल हो गए हैं। विरोध में किसानों ने टोल प्लाजा पर धरना शुरू कर दिया हैं। भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद हैं अधिकारी किसानों को समझाने मे लगे हुए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें