मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

मनसा देवी मंदिर हादसा : जिला अस्पताल में घायलों से मिले मुख्यमंत्री धामी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मनसा देवी मंदिर हादसा : जिला अस्पताल में घायलों से मिले मुख्यमंत्री धामी

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मनसा देवी मंदिर के सीढ़ी मार्ग पर मची भगदड़ में घायलों से मिलने हरिद्वार पहुंचे। मुख्यमंत्री नेअस्पताल में घायलों से मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना और हर संभव उचित इलाज मुहैया कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने ऋषिकेष एम्स काभी दौरा किया और घायलाें का हाल जाना।रविवार सुबह स्थानीय मनसा देवी मंदिर में हादसे की खबर सुनकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार के जिला अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां भर्ती मनसा देवी मंदिर भगदड़ में घायलाें से मुलाकात की और घटना की पूरी जानकारी। धामी ने घायलों काे हरसंभव व उचित इलाज मुहैया कराने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों को समुचित इलाज के निर्देश दिये। इसके बाद मुख्यमंत्री ऋषिकेश एम्स पहुंचे।रविवार सुबह हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के मुख्य सीढ़ी पैदल मार्ग पर ज्यादा भीड़ बढ़ने से अचानक भगदड़ की स्थिति बन गई और सीढ़ी मार्ग पर श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर गिरने लग। इस हादसे छह लोगों की मौत और 35 लोग घायल हाे गये।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें