मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

उज्जैन के आयुक्त व डीएम ने जूना पीठाधीश्वर सहित कई संताें से सिंहस्थ कुम्भ पर किया विमर्श

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उज्जैन के आयुक्त व डीएम ने जूना पीठाधीश्वर सहित कई संताें से सिंहस्थ कुम्भ पर किया विमर्श

हरिद्वार। वर्ष 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेला आयोजन को लेकर रविवार को उज्जैन के मंडलायुक्त सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने हरिद्वार में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी सहित अन्य संतों से मुलाकात की। भेंट के दौरान आगामी सिंहस्थ कुंभ 2028 की रूपरेखा, आयोजन-प्रबंधन एवं आध्यात्मिक समन्वय से जुड़े विविध विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।उल्लेखनीय है कि 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ कुंभ मेला प्रस्तावित है। इसके आयोजन को लेकर हरिद्वार के वरिष्ठ संतों और और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व अन्य अखाड़ों के संतों से भेंट करने के लिए मेलाधिकारी व उज्जैन मण्डलायुक्त आशीष सिंह, जिलाधिकारी उज्जैन रौशन सिंह और उज्जैन विकास प्राधिकरण के सीईओ संदीप सोनी हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरि से शिष्टाचार भेंट की। स्वामी अवधेशानन्द गिरि ने सिंहस्थ जैसे विराट आयोजन को संस्कृति, साधना और समरसता के अद्भुत संगम के रूप में प्रतिष्ठित करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं। उज्जैन के अधिकारियों ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष व निरंजनी अखाड़ा के सचिव महंत रवीन्द्र पुरी और निरंजन पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशनंद से भी भेंट कर विचारों का आदान-प्रदान किया। इस दौरान मेला प्रतिष्ठान के विकास शर्मा भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें