मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

अर्द्धकुंभ को लेकर मुख्यमंत्री शुक्रवार को संतों के साथ करेंगे बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अर्द्धकुंभ को लेकर मुख्यमंत्री शुक्रवार को संतों के साथ करेंगे बैठक

हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को हरिद्वार में बैठक होने जा रही है। इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी अखाड़ों के साधु संतों के साथ चर्चा करेंगे। बैठक को लेकर डाम कोठी के पास गंगा घाट पर तैयारी की जा रही है। मेला प्रशासन ने सभी अखाड़ों के साधु संतों को बैठक के लिए निमंत्रण भेज दिया है। इस बैठक में 2027 के अर्द्धकुंभ मेले को पूर्ण कुंभ मेले के रूप में आयोजित करने को लेकर भी विधिवत घोषणा हो सकती है।शुक्रवार को होने वाली बैठक अर्द्धकुंभ को लेकर मुख्यमंत्री की अखाड़ों के साधु संतों के साथ पहली बैठक होगी। मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक को लेकर अखाड़े के साधु संत भी उत्साहित हैं। बैठक के लिए गंगा घाट को चुना गया है। ओम पुल के पास बड़ा पंडाल लगाया गया है। अर्द्धकुंभ 2027 के बड़े पोस्टर बैनर लगाए गए हैं। आसपास घाट की साज सजावट भी की जा रही है।आज कुंभ मेलाधिकारी सोनिका ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर तैयारियों कुछ जायजा लिया। उन्होंने बताया बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी साधु संतों के साथ बैठक करेंगे। सभी तेरह अखाड़ों के साधु संतों को निमंत्रण भेजा गया है। मुख्यमंत्री के अलावा बैठक में जनप्रतिनिधि और अन्य कई विभागों के अधिकारी भी शामिल होंगे। बैठक में कुंभ मेले को लेकर चर्चा की जाएगी। अभी तक साधु संत 2027 अर्द्धकुंभ मेले के आयोजन को लेकर कोई निमंत्रण न मिलने से नाराज चल रहे थे। पूर्व में कुछ संत ने इसको लेकर नाराजगी भी व्यक्त की थी। अब निमंत्रण मिलने के बाद साधु संत भी उत्साहित हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें