मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती के कारण बढ़ रही दुर्घटनाओं को किया जा रहा नजरअंदाज: हेमा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती के कारण बढ़ रही दुर्घटनाओं को किया जा रहा नजरअंदाज: हेमा

हरिद्वार। ज्वालापुर विधानसभा के पंचपुरी क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से आम जनता की परेशानियों को देखते हुए और लगातार वहां पर बारिश की वजह से होने वाली दुर्घटनाओं, समस्याओं को लेकर प्रदेश सचिव कुर्बान अली के नेतृत्व में जन अधिकार पार्टी जनशक्ति के प्रतिनिधि मंडल ने अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग धनोरी को ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी ने कहा कि जिस तरह बरसात के मौसम में ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती हो रही हैं और अंधेरे की वजह से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अगर कोई सुनवाई नहीं होती तो जन अधिकार पार्टी जनशक्ति सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर होगी।

प्रदेश सचिव कुर्बान अली ने कहा की हम बार-बार इस मामले को लेकर शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीण अनेकों समस्याओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया है कि जल्द ही इस समस्या का समाधान देंगे। स्थानीय विधायक द्वारा कोई भी सड़कों का कार्य नहीं किया गया है। सड़कें टूटी हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ा हुआ है।

ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष ममता सिंह, हरिद्वार प्रभारी संजू नारंग, शहजाद, मोहम्मद गुलफाम, डॉ शरीक, पॉपीन प्रधान, शमशाद, सुहेल, शोएब, जोएब, आवेश, फारूख आदि अन्य साथी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें