मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:36 · नई दिल्ली संस्करण

युवा कांग्रेस ने बाइक रैली निकालकर किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
युवा कांग्रेस ने बाइक रैली निकालकर किया प्रदर्शन

हरिद्वार। युवा कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के अंतर्गत कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। युवाकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में निकाय चुनाव में भी धांधली होने का आरोप लगाया।रविवार काे युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ निकाय चुनाव में धांधली और वाेटाें की चाेरी का आराेप लगाकर प्रदर्शन किया। इस दाैरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के शहीद उधम सिंह चौक से लेकर नगर कोतवाली तक बाइक रैली निकाली। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि हरिद्वार में भी निकाय चुनाव में बहुत धांधली हुई है। चुनाव आयोग ने जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया। प्रत्येक वार्ड में सैकड़ों लोगों के नाम हटा दिए गए, जिससे वह वोट डालने से वंचित रहे। यह सब भाजपा सरकार के इशारे पर हुआ।कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि भाजपा में जहां भी सरकार बनाई, वहां वोट चोरी हुई है। जनता के साथ विश्वासघात किया गया है। राजबीर सिंह चौहान, महेश प्रताप सिंह राणा और वरुण बालियान ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा और चुनाव आयोग की पोल खोल दी। अब चुनाव आयोग की विश्वसनीयता खत्म हो गई है।इस माैके पर पार्षद सुनील कुमार, पुनीत कुमार, बीएस तेजियान, लक्सर विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष अंकित, तरुण व्यास, सोहेल कुरैशी, अश्विन कौशिक, सोनू पालीवाल, रोहित, रविराज, अनुज, वसीम, नरेश, रविबाबू शर्मा और समीर आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें