मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:08 · नई दिल्ली संस्करण

सीएम धामी का विरोध करने पहुंचे कांग्रेसियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज हर की पैड़ी के आसपास के बाजारों में जीएसटी बचत उत्सव कार्यक्रम के तहत दुकानदारों से संपर्क करने पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विरोध करने के लिए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री धामी गौ बैक, कारिडोर पर जवाब दो, जीएसटी की लूट का हिसाब दो, के नारे लगाते हुए हरिद्वार मंडी चौक से हरकी पैड़ी की तरफ कूच किया।कांग्रेसियों को रोकते हुए पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लाइन ले गई। गिरफ्तारी के दौरान महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि धामी सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही है और सरकार तमाशबीन बनी हुई है। उन्होंने कहा कि जब तक धामी सरकार पेपर लीक मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच नहीं करती, कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी।उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री धामी जीएसटी छूट के नाम कर हरिद्वार की भोली भाली जनता को गुमराह करने आ गए, लेकिन भाजपा की सरकारों ने 2017 से अब तक जीएसटी के नाम पर देश की गरीब जनता से 127 लाख करोड़ की लूट की है, उसका जवाब और हिसाब कौन देगा? इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि हरिद्वार कॉरिडोर पर भी धामी को हरिद्वार के व्यापारियों को जवाब देना होगा।पूर्व पार्षद राजीव भार्गव और मध्य हरिद्वार के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है, पेपर लीक होने से युवाओं में भारी आक्रोश है। कॉरिडोर को लेकर हरिद्वार के व्यापारियों में भाजपा के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता से साफ है पेपर माफियाओं को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है।जिलाध्यक्ष यूथ कांग्रेस कैश खुराना और महानगर अध्यक्ष, यूथ कांग्रेस तुषार कपिल ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है अपराधियों में सरकार का खौफ खत्म हो गया है। धामी सरकार की धीमी गति की वजह से पेपर माफियाओं के हौसले बुलंद हैं आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के नौजवान भाजपा सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे।पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, पार्षद विवेक भूषण विक्की, पार्षद प्रतिनिधि ऋषभ वशिष्ठ, अजय गिरी, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर आदि ने भी रोष व्यक्त किया। गिरफ्तारी देने वालों में यूथ कांग्रेस महासचिव शुभम जोशी, अनंत पाण्डेय, मोहित गर्ग, मोहित अरोड़ा, सत्यम शर्मा, राधेश्याम राठौड़, गौरव गोस्वामी, विपुल गोस्वामी आदि शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें