मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस ने फूंका सरकार का पुतला

हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा देवपुरा चौक पर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था व प्रशासन की नाकामी के विरोध में धामी सरकार का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी विभाग अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि उत्तराखंड जैसे शांति प्रिय प्रदेश में भाजपा सरकार के संरक्षण से बदमाशों व अराजक तत्वों के हौसले बुलंद हैं और खुलेआम पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्यों के अपरहण से उत्तराखंड में लोकतंत्र का चीरहरण हुआ है जिसका खामियाजा भाजपा को 2027 के विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता सोम त्यागी ने कहा कि उत्तराखंड में धामी सरकार की धमक केवल अराजकता और प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगाड़ने में दिख रही है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज सैनी और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि धामी सरकार में प्रदेश में कानून व्यवस्था धड़ाम हो गई है और महिला अपराध हिमालयी राज्यों में प्रथम स्थान पर है।

शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी और पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू द्विवेदी ने कहा कि धामी सरकार में कानून व्यवस्था के साथ ही प्रशासनिक व्यवस्था भी ध्वस्त हो गई है।

पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, पार्षद विवेक भूषण विक्की,जिला अध्यक्ष ग्रामीण एससी विभाग तीर्थ पाल रवि, महानगर कांग्रेस एससी विभाग अध्यक्ष अमित चंचल, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। महिला अपराधों में लगातार बढ़ रहे अपराधों से महिलाओं में असुरक्षित है।

इस मौके पर मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास, पूर्व पार्षद सुहैल कुरैशी, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रचना शर्मा, पार्षद सोहित सेठी, सन्नी कुमार, हिमांशु राजपूत, अरूण राघव, ओम मलिक, विजय प्रजापति सहित अनेक कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें