मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए कृमि मुक्ति कार्यक्रम हैं सकारात्मक पहल: रविन्द्र पुरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए कृमि मुक्ति कार्यक्रम हैं सकारात्मक पहल: रविन्द्र पुरी

हरिद्वार। एसएमजेएन पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को अल्बेंडाजोल की दवाई वितरित की गई। इस अवसर पर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी, अध्यक्ष, कॉलेज प्रबंधन समिति तथा अध्यक्ष अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद भी उपस्थित रहे।उन्होंने छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल की गोली वितरित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए चलाया जा रहा एक महत्वपूर्ण अभियान हैं।इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि कृमि पोषक तत्वों के अवशोषण में बाधा डालते हैं और एनीमिया, कुपोषण जैसी गंभीर परिस्थितियां उत्पन्न कर मानसिक एवं शारीरिक विकास अवरूद्ध कर देते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रहे कृमि मुक्ति अभियान की प्रशंसा की।इस कार्यक्रम के संबंध में कॉलेज में चिकित्सक के रूप में कार्यरत डॉक्टर प्रदीप त्यागी ने छात्र-छात्राओं को एल्बेंडाजोल गोली के विषय में विस्तार से समझाया और कृमि मुक्ति कार्यक्रम के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ संजय माहेश्वरी, प्रो विनय थपलियाल, डॉ शिव कुमार चौहान, वैभव बत्रा, दिव्यांश शर्मा सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें