मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

गुरु कुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का धरना जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गुरु कुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कर्मचारियों का धरना जारी

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में जारी सांकेतिक हड़ताल 22वें दिन भी लगातार जारी रही। धरने पर समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज व महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने कहा कि समविश्वविद्यालय में यूजीसी अधिनियम 2023 लागू कराने को लेकर लम्बे समय से कर्मचारी आंदोलनरत है।वहीं दूसरी तरफ प्रशासन के दबाव में भारत सरकार के नियमों व कानूनी प्रक्रिया को दरकिनार करते हुए शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वरिष्ठता के आधार पर नियुक्त कार्यवाहक कुलपति के स्थान पर प्रायोजित संस्थाओं द्वारा उच्च न्यायालय में वाद दायर होने के बाद भी समान्तर प्रशासन नियुक्त करने के चलते समविश्वविद्यालय में संवैधानिक संकट उत्पन्न कर दी गयी है।जिसके विरोध स्वरूप विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कर्मचारियों के समर्थन में धरना स्थल पर आकर समर्थन देना निरंतर जारी है। प्रायोजित संस्थाओं के इस कुचक्र को समविश्वविद्यालय के कर्मचारी, स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से किसी भी कीमत पर सफल नहीं होने देगी। इसके लिए चाहे कितना लम्बा संघर्ष करना पड़े, कर्मचारी पीछे नहीं हटेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें