मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 250 करोड़ के स्कालरशिप बजट की घोषणा की

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने 250 करोड़ के स्कालरशिप बजट की घोषणा की

हरिद्वार। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार प्रो. डॉ. आर.एस. बावा ने कहा कि यूनिवर्सिटी द्वारा 250 करोड़ रुपये की 100 प्रतिशत तक स्कालरशिप मेधावी छात्र-छात्राओं को देने की पहल आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन मेधावी छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से की गई है।कहा कि बीते 12 वर्षों में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने शिक्षा, शोध और प्लेसमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसके चलते यह देश के अग्रणी संस्थानों में शामिल हो चुकी है। उन्होंने जानकारी दी कि चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के माध्यम से मेधावी छात्रों को 100 प्रतिशत तक की स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। कुल 250 करोड़ के बजट में से 200 करोड़ मोहाली कैंपस और 50 करोड़ लखनऊ कैंपस के लिए निर्धारित किए गए हैं।कहा कि वर्तमान सत्र में उत्तराखंड के 1,642 छात्र पहले से ही इस छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा रहे हैं। प्लेसमेंट के मोर्चे पर भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नवंबर माह तक ही 6,477 जॉब ऑफर्स प्राप्त हो चुके हैं।खेलों के क्षेत्र में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का दबदबा लगातार बना हुआ है। यूनिवर्सिटी ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2025 का खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम किया है। भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह, कबड्डी स्टार पवन सहरावत और ओलंपिक पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी संजय जैसे दिग्गज खिलाड़ी इस संस्थान के पूर्व छात्र रह चुके हैं।शोध और रैंकिंग के क्षेत्र में भी चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी अग्रणी बनी हुई है। विश्वविद्यालय को नैक से ए़ ग्रेड प्राप्त है और यह क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025 में दुनिया के शीर्ष 2 प्रतिशत संस्थानों में शामिल है। अब तक यूनिवर्सिटी द्वारा 5,519 पेटेंट फाइल किए जा चुके हैं और 20,000 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित किए गए हैं।चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की यह उपलब्धियां न केवल उत्तराखंड बल्कि देशभर के छात्रों के लिए उच्च शिक्षा और बेहतर भविष्य के नए अवसर खोल रही हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें