मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

बंद घरों को निशाना बनाने वाला गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक के जेवरात बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बंद घरों को निशाना बनाने वाला गिरफ्तार, 15 लाख से अधिक के जेवरात बरामद

हरिद्वार। बंद घरों को निशाना बनाने वाले शातिर चोर का पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसके पास से करीब 15 लाख मूल्य के जेवरात बरामद किए हैं। आरोपित शेयर मार्केट में रुपया डूब जाने के कारण हुए नुकसान की भरपायी के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।जानकारी के मुताबिक कोतवाली रूड़की क्षेत्र निवासी एक महिला के घर में अज्ञात चोर ने 17 नवबंर को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जिसके संबंध में उसने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस ने मामले के खुलासे के लिए टीम का गठन किया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज संदिग्ध आकाश शर्मा पुत्र, निवासी 260 आदर्श शिवाजी कॉलोनी ढण्डेरा, रूड़की को हिरासत में लिया।पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह पिछले 3-4 वर्षों से शेयर मार्केट में निवेश किया था, परंतु भारी नुकसान होने के कारण कर्ज में डूब गया। आर्थिक तंगी के चलते उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए सोने के जेवरात बरामद कर लिए। आरोपित घूमकर रेकी करने के बाद घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें