मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रक चोरी के आरोपितों को किया गिरफ्तार, ट्रक बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रक चोरी के आरोपितों को किया गिरफ्तार, ट्रक बरामद

हरिद्वार। भगवानपुर थाना पुलिस ने ट्रक चोरी के दो आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से चोरी किया ट्रक भी बरामद कर लिया है। पुलिस अन्य फरार आरोपितों की तलाश में जुटी हुई है।जानकारी के मुताबिक 7 अक्टूबर को आजम पुत्र जाहिद निवासी किशनपुर जमालपुर थाना भगवानपुर, हरिद्वार ने भाई इन्तजार के 12 टायरा ट्रक संख्या यूके 07 सीए 5535 को एसपी ग्लोबल कालेज ग्राम पुहाना के पास से चोरी होने के संबंध में पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। चोरी की तलाश में जुटी पुलिस ने छानबीन करते हुए दो आरोपितों को चोरी के ट्रक के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ करने में 04 अन्य आरोपितों के नाम भी चोरी की वारदात में शामिल होना बताया।पकड़े गए आरोपितों के नाम पते जाहिद निवासी ग्राम खेडी लक्ष्मीपुर थाना जसपुर उधमसिंह नगर व आवेश उर्फ सावेज निवासी मौहल्ला चांद मस्जिद नई बस्ती जसपुर थाना जसपुर उधमसिंह नगर बताए गए हैं। जाहिद पर पूर्व में भी विभिन्न धारओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश में जुटी है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें