मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पुरी निरंजनी अखाड़े से निष्कासित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पुरी निरंजनी अखाड़े से निष्कासित

हरिद्वार। शोरूम स्वामी की हत्या में संलिप्त श्री पंचायती अखाड़ा तपोनिधि निरंजनी की महामंडलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पुरी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया गया है।अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज ने बताया कि अन्नपूर्णा भारती पुरी को ना तो उन्होंने कभी दीक्षा दी और ना ही वह उनकी शिष्य हैं। उनके कृत अक्षम्य हैं। इस कारण से अखाड़े द्वारा उनको निष्कासित कर दिया गया है।उल्लेखनीय है कि 26 सितंबर की रात अलीगढ़ यूपी के खैर में बाइक शोरूम स्वामी की हत्या कर दी गयी थी। हत्या में शामिल एक शूटर फजल को पुलिस ने बीते बुधवार को गिरफ्तार कर लिया था। महामंडलेश्वर व अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव अन्नपूर्णा भारती पुरी के पति अशोक पांडेय को भी पुलिस 28 सितम्बर को गिरफ्तार कर चुकी है। शूटर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि महामंडलेश्वर व अखिल भारत हिंदू महासभा की राष्ट्रीय सचिव अन्नपूर्णा भारती व उनके पति अशोक पांडेय ने अभिषेक को मारने के लिए तीन लाख की सुपारी दी थी। पुलिस अब दूसरे शूटर की तलाश में जुटी हुई है।इस खुलासे के बाद अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने महामण्डलेश्वर अन्नपूर्णा भारती पुरी को अखाड़े से निष्कासित कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें