मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

पेपर लीक मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पेपर लीक मामले में दो पुलिसकर्मी निलंबित

हरिद्वार। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा का पेपर लीक प्रकरण में लापरवाही बरतने के आराेप में हरिद्वार पुलिस के दाे कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह दाेनाें पुलिसकर्मी पेपर लीक प्रकरण से जुड़े केंद्र पर परीक्षा के दिन तैनात थे।जानकारी के मुताबिक, पेपर लीक प्रकरण से जुड़े आदर्श बाल सदन इंटर कॉलेज बहादरपुर जट (रुड़की) परीक्षा केन्द्र पर ड्यूटी पर तैनात उप निरीक्षक रोहित कुमार और कॉन्स्टेबल ब्रह्मदत्त जोशी को परीक्षा के दौरान संवेदनशीलता न बरतने पर अनुशासनिक कार्रवाई के तहत निलंबित किया गया है। इस संबंध में हरिद्वार एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने शादेश जारी कर दिए हैं। एसएसपी डोबाल ने मामले की जांच सीओ रुड़की नरेन्द्र पंत को सौंपी है। उन्हें एक सप्ताह के भीतर जांच पूरी कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए है।पुलिस कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि परीक्षा में धांधली करने वालों या लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी, कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें