मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

नशीले कैप्सूल के जखीरे के साथ मेडिकल संचालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नशीले कैप्सूल के जखीरे के साथ मेडिकल संचालक गिरफ्तार

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र में नशीली दवाओं का अवैध कारोबार रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है, फिर भी नशा बेचने वालों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे हैं। इसी क्रम में लक्सर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मेडिकल संचालक को 112 नशीले कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस टीम ने बालावाली तिराहा स्थित वंशीका मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर संचालक अमित कुमार को रंगे हाथों दबोचा। आरोप है कि वह मेडिकल स्टोर की आड़ में युवाओं को नशीले कैप्सूल बेच रहा था। तलाशी में पुलिस को 39 कैप्सूल और 72 कैप्सूल विभिन्न संयोजनों में मिले, जिनमें शामिल हैं, एसिटामिनोफेन (दर्द निवारक), ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड (नशीला दर्द निवारक, प्रतिबंधित श्रेणी में) डाईसाइक्लोमिन हाइड्रोक्लोराइड (पेट दर्द व ऐंठन की दवा) कुल 112 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है।कोतवाली लक्सर के प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मेडिकल स्टोर की आड़ में नशा बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। किसी भी कीमत पर नशे का कारोबार नहीं चलने दिया जाएगा। इस तरह की गतिविधियों में लिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें