मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन शातिर सदस्य गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस ने अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर सदस्यों को गिरफ्तार किया है जबकि उनका एक साथी फरार है।पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर 20 चोरी की बाइकें बरामद की हैं। आरोपितों ने चोरी की बाइकों को छिपाने के लिए खण्डहर को अपना ठिकाना बनाया हुआ था। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। पुलिस फरार आरोपित की तलाश में जुटी है।पिछले कुछ समय से विशेषकर देहात क्षेत्र से लगातार दोपहिया वाहन चोरी की शिकायते मिल रहीं थी। बढ़ती चोरी की घटनाओं का संज्ञान लेते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने विशेष टीम का गठन करते हुए जल्द से जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।गठित पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास के सीसीटीवी खंगाले और मुखबिर तंत्र को एक्टिव किया। जांच में चोरी के पीछे एक ही गिरोह के अलग-अलग सदस्यों की भूमिका सामने आयी। गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोटर साइकिल सवार 03 व्यक्तियों को रोका। चैक करने पर बाइक चोरी की निकली, जिसके संबंध में थाना बहादराबाद में मुकदमा दर्ज किया गया।तीनों संदिग्ध को थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि इस गिरोह के पकड़े गए तीनों सदस्यों एवं एक अन्य सदस्य ने मिलकर भीड भाड वाले स्थानों को अपना निशाना बनाते हुए लण्ढौरा, शिकारपुर, मंगलौर से तीन बाइक, रविदास घाट सिविल लाईन रूडकी से तीन बाइक, पीठ बाजार बहादराबाद से एक बाइक, थाना नकुड सहारनपुर व हरियाणा व दिल्ली राज्यो से अन्य बाइक चोरी की। टीम ने पकड़े गए आरोपितों की निशांदेही पर मुलदासपुर स्थित खण्डहर से चोरी की कुल 19 बाइकें बरामद की।पकड़ा गया आरोपित मोहित पुत्र नरेश निवासी ग्राम मौहम्मदपुर बुर्जुग कोतवाली लक्सर ट्रैक्टर चलाता है। आस मौहम्मद उर्फ आशू निवासी ग्राम नेहन्तपुर लक्सर पेशे से हेयर ड्रेसर है, जबकि दीपक निवासी ग्राम मौहम्मपुर बुर्जुग लक्सर पाईप लाइन खोदने का काम करता है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें