मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव को चुहों ने कुतरा, परिजनों ने किया हंगामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव को चुहों ने कुतरा, परिजनों ने किया हंगामा

हरिद्वार। जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखे एक शव को चूहों के कुतर दिया। जिससे गुस्साए परिजनों से अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इस घटना ने जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर दिया है।जानकारी के मुताबिक ज्वालापुर स्थित पंजाबी धर्मशाला के मैनेजर लखन शर्मा उर्फ लकी उम्र 36 वर्ष का बीते रोज शाम के समय ह्दयगति रूकने से निधन हो गया था। परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। शनिवार की सुबह शव के चेहरे और आंख पर चोट जैसे निशान दिखने पर परिजन आगबबूला हो गए और अस्पताल में हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों और अन्य लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई है।शनिवार सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए मोर्चरी पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। शव के चेहरे, सिर और एक आंख पर गहरे घाव के निशान थे। घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेता भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने मोर्चरी के बाहर स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ उग्र नारेबाजी की। परिजनों का आरोप था कि मोर्चरी की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, जिससे शव तक सुरक्षित नहीं रह पा रहे।हंगामे के दौरान भी काफी देर तक स्वास्थ्य विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे परिजनों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आक्रोश और बढ़ गया। वे दोषियों पर कार्रवाई, मोर्चरी व्यवस्था की जांच और जिम्मेदार कर्मचारी के खिलाफ कार्यवाही मांग पर अड़े रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें