मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

विदेशी महिला से बलात्कार, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विदेशी महिला से बलात्कार, पुलिस जांच में जुटी

हरिद्वार। एक विदेशी महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। महिला की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। पीडि़त महिला को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने होटल में पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।

जानकारी के मुताबिक रूड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस को 112 के माध्यम से देहरादून रोड स्थित एक होटल में महिला से बलात्कार की घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की। महिला ने अपने आप को अफगानिस्तान की निवासी बताया और एक युवक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसके द्वारा उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार किया गया है।

महिला के आरोप के बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। आरोपित ने पूछताछ में अपने आप को हींग कारोबारी बताया और उसके पास अफगानिस्तान एवं तुर्की देश की नागरिकता है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और महिला को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। फॉरेंसिक टीम ने होटल पहुंचकर साक्ष्य जुटाने का काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है और जल्द मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें