मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

एसएसपी ने ली जवानों की परेड, फिटनेस और अनुशासन पर दिया जोर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एसएसपी ने ली जवानों की परेड, फिटनेस और अनुशासन पर दिया जोर

हरिद्वार। शुक्रवार को एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने पुलिस लाइन रोशनाबाद में प्रातः कालीन परेड ली। इस दौरान जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस ऑफिसर्स, सभी थाना प्रभारी, यातायात पुलिस एवं जवानों ने शिरकत की।एसएसपी को सलामी देने के पश्चात शुरू हुई परेड में जवानों ने असलाह के साथ परेड मैदान में दौड़ लगाई गई एवं उसके बाद ड्रिल का अभ्यास किया। परेड समाप्ति के बाद एसएसपी ने अन्य अधिकारियों के साथ पुलिस लाइन मैस सहित अन्य मदों का निरीक्षण करते हुए कमियां सुधारने के निर्देश दिए।उन्होंने प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन को विशेष तौर पर जवानों के लिए स्वादिष्ट एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। साथ ही क्षेत्राधिकारी लाइन एवं प्रसार निरीक्षक पुलिस लाइन को निर्देश दिए कि परेड में अधिक से अधिक कर्मचारियों को बुलाया जाए, जिससे सभी की नियमित फिटनेस बनी रहे। लाइन परिसर में भ्रमण के दौरान जिन स्थानों पर कमियां पाई गई, मौके पर उपस्थित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के आदेश दिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें