मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:23 · नई दिल्ली संस्करण

दहेज हत्या के आरोपित पति को दबोच लाई पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। दहेज हत्या के आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक दो दिन पूर्व शुभम कुमार पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम कटारपुर हरिद्वार की तहरीर पर पुलिस ने सागर पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम गांजा माजरा थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार व उसके परिजनो के खिलाफ दहेज के लिये प्रताडि़त करने व 24 अगस्त को दहेज हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया था।मृतका सपना की शादी को 03 वर्ष हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्यवाही शव को अन्तिम संस्कार के लिए मृतका के परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीम गठित की गयी। जिसके चलते पुलिस ने आरोपित सागर पुत्र मांगेराम निवासी ग्राम गांजा माजरा थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार को खेड़ी पुल से दबोचा लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें