मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

हत्यारोपी ईनामी को गाजियाबाद से दबोच लायी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हरिद्वार। दीपक रावत हत्याकांड में शामिल आरोपित को पुलिस ने यूपी के गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। जबकि पुलिस हत्या में शामिल प्रेमिका व उसके साथी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। आरोपित पर पुलिस ने ढ़ाई हजार का ईनाम घोषित किया हुआ था।

जानकारी के मुताबिक विगत सप्ताह गंगनहर कोतवाली रूड़की क्षेत्र में एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी व एक अन्य साथी के साथ मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व में हत्याकांड़ में शामिल युवती व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि उनका एक साथी सोनू उम्र 25 वर्ष पुत्र शंकर निवासी ग्राम व थाना विष्णुगढ़ जिला कन्नौज उत्तर प्रदेश फरार था। पुलिस ने आरोपित पर ढ़ाई हजार का ईनाम घोषित किया था।

आरोपित की तलाश में जुटी पुलिस ने आरोपित को कड़ी मशक्कत के बाद भागीरथी रेगुलेटर पुल थाना मुरादनगर पुलिस कमिश्नर गेट गाजियाबाद उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपित का चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें