मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:16 · नई दिल्ली संस्करण

चार साल की मासूम के हत्यारा को पुलिस ने लक्सर से किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हरिद्वार रोड़ी बेलवाला में चार वर्षीय बच्ची की हत्या के आरोप में पुलिस ने सूरज उर्फ सूरजभान नामक आरोपित को लक्सर स्थित खंडहर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने अवैध संबंधों के खुलासे पर हुए अपमान का बदला मासूम की हत्या कर के लिया। पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद यह गिरफ्तारी संभव हो पाई।उल्लेखनीय है कि 15 मई की सांय रोड़ीबेलवाला क्षेत्रान्तर्गत झुग्गी झोपड़ी में रह रहे अशोक सिंह ने चौकी रोड़ी बेलवाला पर अपनी 04 वर्षीय बेटी को सूरज नामक एक व्यक्ति लेकर कहीं ले जाने के संबंध में तहरीर दी थी। आरोपित पीड़ित परिवार के साथ रहता था तथा कबाड़ बीनने का कार्य करता था। अगले दिन बच्ची की लाश मंश देवी रेलवे ट्रैक पर मिली थी। बच्ची का शव मिलने की जानकारी मिलते ही एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया था।एसएसपी ने नगर कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि प्रकरण में वांछित चल रहे सूरज नाम के व्यक्ति की तलाश पुलिस के लिए टेढ़ी खीर होने के कई कारण थे। पहली बात ये कि आरोपित के घर के बारे में किसी को कोई भी स्पष्ट जानकारी नही थी, दूसरी ये कि आरोपित मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करता था, तीसरी बात ये कि आरोपित का किसी परिवार या व्यक्ति से करीबी ताल्लुकात नहीं थे और वह घुमक्कड़ स्वाभाव के अनुसार आरोपित कई किलोमीटर तक पैदल ही निकल जाता था।पुलिस टीमाें ने आरोपित की तलाश में आस-पास स्थित झुग्गी झोपड़ियो सहित हर की पैड़ी, सर्वानन्द घाट, विष्णु समस्त घाट आदि लालजीवाला, मोतीचूर, रायवाला ऋषिकेश में रह रहे लोगों से पूछताछ से की। आरोपित के सहारनपुर भागने की संभावना के मद्देनजर टीम ने हरिद्वार से सहारनपुर तक के बीच में करीब 600-700 सीसीटीवी कैमरों की फूटेज चैक की। हरिद्वार पुलिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के जरीए आरोपित की तस्वीर साझा कर आमजन से भी सहयोग मांगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें