मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

गुमशुदा प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हरिद्वार। गुमशुदा प्रापर्टी डीलर के मामले का लक्सर कोतवाली पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने प्रापर्टी डीलर की हत्या के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए शव बरामद कर लिया है। जबकि एक अन्य आरोपित फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।गत नाै दिसम्बर को जनपद देहरादून के कुड़कावाला थाना डोईवाला निवासी रमेश चन्द्र पुत्र स्व. निकसाराम ने खानपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया था कि 08 दिसम्बर को उनके बेटे रामशंकर उम्र लगभग 48 वर्ष जो कि दिन में ग्राम कुड़कावाला डोईवाला देहरादून से अपनी प्रोपर्टी डीलिंग के आफिस निकट पैट्रेल पम्प खानपुर आया था। जो घर नहीं पहुंचा और उसका फोन भी बंद आ रहा है।प्रापर्टी डीलर की तलाश में जुटी पुलिस ने क्षेत्र में सभी आने जाने वाले रास्तों के सीसीटीवी खंगाले और संदिग्धों से पूछताछ की। पुलिस ने आज मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के ग्राम चन्द्रपुरी से संदिग्धों रोबिन व अक्षय निवासीगण चन्दपुरी खादर थाना खानपुर को पकड़ा। पूछताछ में गुमशुदा रामशंकर के संबंध में उन्होंने बताया कि 08 दिसम्बर को वह दोनों अपने एक अन्य दोस्त के साथ कम्बलपुर खेतों की तरफ गये थे, जहां उन्हें रामशंकर मिला। रामशंकर को जमीन देखने के बहाने बुलाया और अन्दर खेत में उसका मुहं दबाकर हाथ पैर बांध दिये। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास केवल 400 रुपये मिले। उसके बादं रामशंकर का मोबाईल फोन ले लिया और उसको डराकर उससे उसके फोन का पासवर्ड और फोन पे का पिन मांगा। इस घटना के बाद वे डर गए कि कहीं रामशंकर उन्हें जेल ना भेजवा दें। रामशंकर के चिल्लाने पर उसके मुहं पर टेप लगा दिया, जिस कारण से रामशंकर की मौत हो गयी। रोबिन व अक्षय ने बताया कि रामशंकर की मौत के बाद उसके शव को अपनी कार सं. यूपी 12 एएन 8378 से चन्दपुरी घाट के आगे एक कट्टे में डालकर उसके शव को दबा दिया।रोबिन व अक्षय ने बताया कि रमाशंकर की हत्या के दूसरे दिन वे उसका फोन लेकर रुपये निकालने के लिये मंगलौर पेट्रोल पम्प पर गये। जिससे तीस हजार रुपये निकाले। तीन दिनों तक रुपये निकालने का प्रयास किया, किन्तु रुपये नहीं निकले, जिस कारण से मोबाइल को ग्राम दाबकीखेडा में रास्ते के किनारे गड्ढ़ा खोदकर उसमें दबा दिया तथा रामशंकर की मोटरसाईकिल को मेन सडक पर छोड दिया। शेष दस्तावेजों को फेंक दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। जबकि फरार आरोपित अंकित निवासी चन्दपुरी खादर थाना खानपुर की पुलिस तलाश में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें