मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:10 · नई दिल्ली संस्करण

दो मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, बाइक व छीना गया मोबाइल बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो मोबाइल स्नैचर गिरफ्तार, बाइक व छीना गया मोबाइल बरामद

हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने दो मोबाइल स्नैचरों को गिरफ्तार करते हुए उनसे छीना गया मोबाइल बरामद किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद की है।जानकारी के मुताबिक 17 अक्टूबर को शिवम कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी बावनपुरा जिला बिजनौर हाल पता मीनाक्षीपुरम थाना सिडकुल, हरिद्वार ने पुलिस को तहरीर देकर मीनाक्षीपुरम गेट सिडकुल के पास से अज्ञात बाइक सवार तीन व्यक्तियों द्वारा उसका मोबाइल छीनकर भाग जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घटना के चौबीस घंटों के भीतर ही दवा चौक पर चेकिंग के दौरान दो आरोपितों को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपितों के पास से छीना गया मोबाइल व घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।आरोपितों के नाम पते धर्मेंद्र पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम जड़ौदा पांडा थाना बड़ागांव जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल निवासी डेंसो चौक रावली महदूद व सागर पुत्र विजयपाल निवासी ग्राम शिवपुरी थाना अफजलगढ़ जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी डेंसो चौक रावली महदूद थाना सिडकुल रावली महदूद सिडकुल हरिद्वार बताए गए हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें