मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

आठ महीनों से लापता बेटे की तलाश में भटक रहा परिवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आठ महीनों से लापता बेटे की तलाश में भटक रहा परिवार

हरिद्वार। लक्सर के खानपुर थाना क्षेत्र के गिद्धावाली गांव का एक परिवार पिछले आठ महीनों से अपने लापता बेटे की तलाश में दर-दर भटक रहा है। 18 वर्षीय हरीश नाम का युवक 3 फरवरी को रायसी स्थित अपनी दुकान के लिए घर से निकला था, लेकिन न तो वह दुकान पहुंचा और न ही घर लौटा। परिजनों ने उसी दिन खानपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन अब आठ महीने बीत जाने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लग सका है।परिवार का कहना है कि वे पुलिस के चक्कर लगाकर थक चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें कोई ठोस जानकारी नहीं मिली। पीडि़त पिता प्रमोद, मां सुनीता, बहन मीनाक्षी और चाचा सभी लापता बेटे को ढूंढने की उम्मीद में आस लगाए बैठे हैं। मां सुनीता का कहना है कि हर सुबह उम्मीद करती हूं कि मेरा बेटा दरवाजे पर आ जाएगा, लेकिन हर शाम यह उम्मीद टूट जाती है।परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने शुरुआती दौर में कोई गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके चलते अब तक हरीश का कुछ पता नहीं चला है। उन्होंने कहा कि अब वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से न्याय और ठोस कार्रवाई की मांग करेंगे।इस पूरे मामले में जब लक्सर पुलिस क्षेत्राधिकारी नताशा सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले को अब गुमशुदगी से अपहरण में परिवर्तित कर दिया गया है। पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। युवक को रायसी और बिजनौर जिले में सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था, जिसके आधार पर कई स्थानों पर तलाश जारी है। सीओ ने बताया कि पुलिस हर संभव दिशा में जांच कर रही है ताकि युवक को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद किया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें