मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

हाइवे पर लूट में शामिल चार नकाबपोश बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हाइवे पर लूट में शामिल चार नकाबपोश बदमाश गिरफ्तार

हरिद्वार। राजमार्ग पर तमंचे के बल पर लूटकांड को अंजाम देने के चार आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूट का सामान और तमंचा बरामद किया है। लूट कांड को पीडि़त के दोस्त ने ही अंजाम दिया था।जानकारी के मुताबिक 20 अक्टूबर को रूड़की के कृष्णानगर निवासी विशांत सैनी ने थाना कलियर में तहरीर देकर बताया कि 30 सितम्बर को जब वह कम्पनी में डयूटी समाप्त कर अपने दोस्त के साथ मोटरसाईकिल से कोर इंजिनियरिंग कालेज से कलियर रोड पर रहमतपुर फलाईओवर से निर्माणधीन एक्सप्रेस से होते हुए जा रहे थे। तभी तीन अज्ञात लडकों ने उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर मारपीट की और आईफोन, सोने की चौन व अंगुठी और दोस्त से उसका मोबाईल व रूपये छीनकर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था।इस मामले में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम की जुटाए गए साक्ष्यों से पीडि़त विशांत सैनी के दोस्त सुनील कुमार की भूमिका संदिग्ध नजर आई। जिस आधार पर टीम ने मुखबिर की सूचना पर सुनील कुमार सहित चार संदिग्धों को लूटी हुई सम्पत्ति व लूट में प्रयोग किये गये तमंचे के साथ धर दबोचा।पूछताछ में आरोपित अंकुर कुमार ने बताया कि वह और विशान्त सैनी दोनों एक साथ पंतजली में काम करते थे, जहां से अंकुर की नौकरी छूट गयी थी। उसे पता था कि विशान्त गले में सोने चैन व हाथ में सोने की अंगुठी पहनता और मंहगा मोबाईल फोन रखता है, इस लालच में अन्य के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम पते अंकुर सैनी निवासी ग्राम मेहवडखुर्द नॉगल थाना पिरान कलियर जिला हरिद्वार उम्र 24 वर्ष, कन्हैया सैनी निवासी मेहवडखुर्द उर्फ नॉगल थाना पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 22 वर्ष, मनोज कुमार निवासी पिरान कलियर थाना पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 25 वर्ष व सुनील कुमार निवासी मेहवडखुर्द उर्फ नॉगल थाना पिरान कलियर हरिद्वार उम्र 38 वर्ष बताए। जबकि एक आरोपित अभी भी फरार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें