मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

लापता बच्ची सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लापता बच्ची सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

हरिद्वार। पिरान कलियर दरगाह क्षेत्र से सन्दिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई 4 वर्षीय बच्ची को पुलिस ने कुछ घंटे में बरामद कर परिजनों के सपुर्द कर दिया है। बच्ची को पाकर परिजनों ने पुलिस का शुक्रिया अदा किया और राहत की सांस ली है।थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया मुरादाबाद जनपद के थाना कांठ ईदगाह नई बस्ती निवासी गुलशन अपनी मां आमना और 4 वर्षीय बेटी सबरीन के साथ करीब एक माह पूर्व दरगाह साबिर पाक की जियारत के लिए आई थी। मंगलवार सुबह करीब दस बजे वर्षीय बच्ची अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने उसकी तलाश की और मामले की सूचना पुलिस को दी वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस भी बच्ची की तलाश में जुट गई थी। इसके साथ ही बच्ची की नानी की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था।पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे आदि खंगालने के साथ आसपास भी बच्ची की तलाश की थी। वहीं एक महिला को लवारिस घूमती मिली तो महिला अकेले देखते हुए बच्ची को अपने साथ लेकर पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अपने साथ ले आई और परिजनों के सपुर्द कर दिया। टीम में थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार, एसएसआई बबलू चौहान, एसआई विशाखा असवाल, जमशेद अली, रविंद्र बालियान, सोनू चौधरी, भादुराम, तेजपाल सिंह शामिल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें