मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पटाखे जलाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट

हरिद्वार। रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दो पक्षों के बीच पटाखे चलाने को लेकर जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्ष आमने-सामने आने से माहौल तनाव पूर्ण हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को शांत कराया। जिसके बाद मामला शांत हुआ।बताया गया है कि गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर मोहल्ला निवासी एक युवक की गणेश चौक के पास पटाखों और अन्य सामान की दुकान है।गणेशपुर निवासी एक व्यक्ति गणेश चौक के पास ही पटाखे चलाने लगा। जिसे दुकान लगाई युवक ने मना किया। जिसके बाद पटाखे चलाने वाले व्यक्ति से दुकानदार की बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी पाकर दोनों पक्षों के लोग मौके पर जमा हो गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को किसी तरह से समझा-बुझाकर शांत किया। इसके बाद पुलिस कुछ लोगों को अपने साथ कोतवाली भी ले गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें