मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

रुड़की में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रुड़की में पुलिस और हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़, गोली लगने से हुआ घायल

हरिद्वार। जनपद के रुड़की नगर में पुलिस और बदमाश के बीच सालियर से पनियाला गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान मुुुठभेेेड़ हुई है। पुलिस नेे मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। घायल युवक हिस्ट्रीशीटर है और उसके ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस के मुताबिक 17 अगस्त रविवार की देर रात रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस टीम पनियाला गांव के कट पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बुलेट पर सवार युवक को संदेह होने पर रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर बुलेट सवार ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश का पीछा करते हुए सेट पर सूचना प्रसारित की और सालियर बाईपास पर बदमाश को घेर लिया। इस दौरान पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस की पूछताछ में घायल युवक ने अपना नाम उवेश पुत्र फुरकान निवासी पुरानी तहसील रुड़की बतायया। आरोपित उवेश गंगनहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है और उवेश पर 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।एक सप्ताह पहले उस पर एक किशोर का अपहरण कर पिस्टल दिखाकर कुकर्म करने का आरोप लगा था। पीडि़त के पिता की शिकायत पर मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि आरोपित हिस्ट्रीशीटर है और इसके ऊपर 14 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि उस पर एक किशोर का अपहरण कर कुकर्म का आरोप भी लगा था, जिसके बाद से ही पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें