मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

दो दिन में फिर पेड़ से लटका मिला युवक का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दो दिन में फिर पेड़ से लटका मिला युवक का शव

हरिद्वार। कोतवाली मंगलौर के ग्राम मन्नाखेड़ी के बाद अब लहबोली के जंगल में युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। मृतक मन्नाखेड़ी का ही निवासी है। मृतक दो दिन पहले गांव में इसी प्रकार से पेड़ से लटके मिले आकाश का दोस्त बताया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मन्नाखेड़ी में एक बार फिर से कोहराम मच गया। गांव में गुरुवार को आकाश पुत्र मनु राम का शव पेड़ से लटका मिला था, तो आज इसी गांव के एक और युवक शुभम का शव लहबोली के जंगल में पेड़ से लटका मिला है। मृतक शुभम भी शुक्रवार शाम घर से निकला था। आज किसी व्यक्ति ने शव लहबोली में लटका देखा तो, सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त की तो शुभम के रूप में हुई। जानकारी पाकर मौके पर शुभम के परिजन भी पहुंच गए।बताया गया है कि दो दिन पूर्व मरने वाले आकाश और शुभम आपस में दोस्त थे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या है या आत्महत्या यह तो पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन फिलहाल गांव से लेकर आसपास में इन दो घटनाओं ने लोगों को दहला कर रख दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह का कहना है मामला आत्महत्या का ही लग रहा है बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें