मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

गाजीवाली में महिला का अधजला शव मिलने से फैली सनसनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गाजीवाली में महिला का अधजला शव मिलने से फैली सनसनी

हरिद्वार। जनपद के थाना श्यामपुर क्षेत्र के गाजीवाली में शनिवार काे एक महिला का अधजला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त के प्रयास किए, किन्तु शव अत्यधिक जला होने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने सभी से महिला की पहचान में सहयोग की अपील की है।जानकारी के मुताबिक आज सुबह थाना श्यामपुर क्षेत्र के ग्राम गाजीवाली एक महिला का जला हुआ शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। अज्ञात मृतका का शव अत्यधिक जला होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी। मृतका की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई गई है। महिला का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह जल चुका था, किन्तु महिला के हाथ पैर नहीं जले थे। महिला के हाथ में एक अंगूठी व पैर में काला धागा बंधा मिला। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें