मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

तालाब में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तालाब में मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

हरिद्वार। लक्सर क्षेत्र के सुल्तानपुर क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब ईंट भट्टा के पास बने तालाब में एक युवक का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली लक्सर से उपनिरीक्षक हरीश गैरोला, कांस्टेबल अरविंद चौहान व कांस्टेबल गंगा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकाला।पुलिस के अनुसार शव लगभग चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में शव की पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन बाद में ज्ञात हुआ कि मृतक महतोली गांव निवासी नितिन पुत्र स्वर्गीय जाती राम है, जो चार दिन से घर से लापता था।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए रुड़की मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस युवक की मौत के कारणों की जांच कर रही है।लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक लोकपाल परमार ने बताया कि मौत हत्या है या अन्य किसी कारण से हुई है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें