मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पेड़ से लटका मिला युवक का शव

हरिद्वार। जनपद के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मन्नाखेड़ी में आज एक युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई है। युवक रात से ही लापता था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के अनुसार, आकाश पुत्र मनु राम निवासी ग्राम मन्नाखेड़ी रात भोजन करने के बाद घर से टहलने निकला था। रातभर घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह खेत की ओर गए एक ग्रामीण ने पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ देखा और तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी।सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या प्रतीत हो रहा है हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे। मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें