मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने के आरोप में भाजपा पार्षद गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फर्जी दस्तावेज बनाकर जमीन बेचने के आरोप में भाजपा पार्षद गिरफ्तार

हरिद्वार। फर्जी दस्तावेज के आधार पर जमीन बेचने के आरोप में एसटीएफ ने भाजपा पार्षद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक महिलाकी शिेकायत पर रूड़की गंगनहर थाने में पार्षद और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।आरोप है कि कुख्यात प्रवीण बाल्मीकि के साथ मिलकर भाजपा पार्षद मनीष उर्फ बॉलर ने सुनहरा की एक महिला और उसके परिवार को डराया धमकाया और उसके नाम से फर्जी कागजात तैयार कर जमीन बेचने की साजिश की। इसका विरोध पीड़िता रेखा के देवर कृष्ण गोपाल ने किया था। आरोप है कि प्रवीण वाल्मीकि ने अपने शूटरो से सन 2018 में कृष्ण गोपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रेखा का भाई सुभाष इस मामले में पैरवी शुरू की तो उसके ऊपर भी वर्ष 2019 में भी हमला किया गया, लेकिन उसकी जान बच गई। इसका आरोप भी मनीष उर्फ बॉलर और उसके साथियों पर लगा था। इसके बाद पीड़ित रेखा से 5 लाख की फिरौती मांगी गई और ना देने पर उसे व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी गयी।इस मामले में एसटीएफ की जांच में यह सामने आया कि जुलाई-अगस्त माह में प्रवीण बाल्मिकी व मनीष उर्फ बॉलर ने अपने व्यक्तियों के माध्यम से रेखा पत्नी स्व. श्याम बिहारी व उसके बच्चों को लगातार धमकाया जा रहा है और उसे जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जांच में आया कि प्रवीण बाल्मिकी, पार्षद मनीष उर्फ बॉलर, पंकज अस्टवाल, राजकुमार, अंकित, मोनिका व अन्य ने मूल सम्पत्ति स्वामिनी रेखा की फर्जी पावर ऑफ अटार्नी बनाकर निर्देश पत्नी रजनीश निवासी जमालपुर कलां थाना कनखल ने पंकज अस्टवाल को दी बेची गई है।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी का कहना है कि इस प्रकरण में पुलिस ने सम्मिलित सदस्यों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत गंगनहर कोतवाली में किया गया। एसटीएफ मामले की जांच कर रही है। एसटीएफ पूछताछ के लिए मनीष को देहरादून लेकर गए हैं। मनीष उर्फ बॉलर की गिरफ्तारी को लेकर बाल्मीकि समाज के लोग काफी संख्या में गंगनहर कोतवाली के बाहर एकत्र हो गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें