मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेमी-प्रेमिका और भाई के बीच घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रेमी-प्रेमिका और भाई के बीच घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

हरिद्वार। एक प्रेमी-प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा मंगलौर राजमार्ग पर देखने को मिला। युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी, जबकि उसका भाई बीच सड़क पर रास्ता रोककर खड़ा हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ा कि प्रेमी ने गुस्से में खुद के सिर पर ईंट से वार कर लिया। हाईवे पर अफरा तफरी मच गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती अपने प्रेमी के साथ बाइक पर कहीं जा रही थी। इसी दौरान उसका भाई वहां पहुंच गया और दोनों को रोक लिया। बीच सड़क पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान गुस्से में प्रेमी ने पास पड़ी ईंट उठाई और खुद के सिर पर वार कर लिया। देखते ही देखते वह लहूलुहान हो गया। खून से लथपथ प्रेमी को देखकर युवती जोर-जोर से चिल्लाने लगी भैया उसे छोड़ दो, लेकिन वहां भीड़ बढ़ती चली गई।सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को किसी तरह तितर-बितर किया। पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका और उसके भाई को हिरासत में लिया और कोतवाली ले आयी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला तीन साल पुराने प्रेम संबंध से जुड़ा हुआ है।युवती के भाई का कहना है कि दोनों के बीच तीन साल से अवैध संबंध चल रहा था। अब या तो युवक शादी करे या बहन का पीछा छोड़े। वहीं, पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों से पूछताछ जारी है और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें