मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

लग्जरी कार से 110 किलो गौमांस बरामद, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लग्जरी कार से 110 किलो गौमांस बरामद, एक गिरफ्तार

हरिद्वार। धर्मनगरी हरिद्वार में बढ़ती गौकशी की घटनाओं के बीच ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से भारी मात्रा में गौमांस और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने गौकशी के मामलों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश पर ज्वालापुर पुलिस ने संदिग्ध वाहनाें का संघन चैंकिंग अभियान चलाया। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि सराय रोड पर उज्ज्वल आईटीआई के पास एक व्यक्ति सफेद रंग की इको स्पोर्ट कार में गौमांस भरकर लाया है।सूचना पर जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तभी उक्त व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा, जिसे पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया। तलाशी में कार से 110 किलो ग्राम गौमांस व उपकरण बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम रिफाकत पुत्र आबाद निवासी ग्राम जौरासी कोतवाली रुड़की बताया। आरोपित ने बताया कि उसने धनपुरा गांव के जंगलों में गौकशी की थी, जिसको बेचने के लिए वह ज्वालापुर लाया था। आरोपित का सम्बन्धित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें