मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:35 · नई दिल्ली संस्करण

दबंगों ने किया करोड़ों के भूखंड पर कब्जे का प्रयास, पुलिस ने हिरासत में लिया

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दबंगों ने किया करोड़ों के भूखंड पर कब्जे का प्रयास, पुलिस ने हिरासत में लिया

हरिद्वार। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के एक कुख्यात का खौफ दिखाकर खन्नानगर में करोड़ों के भूखंड पर कब्जे की कोशिश का मामला सामने आया है। असलहे के साथ पहुंचे कुछ दबंगों ने करोड़ों के भूखंड पर कब्जा करना चाहा, लेकिन विरोध के चलते सफल नहीं हो सके। महिलाओं के साथ पहुंचे कुछ लोगों को ज्वालापुर पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।पुलिस सूत्राें के मुताबिक खन्ना नगर कॉलोनी के सामने कारोबारी महेश पंजवानी का करोड़ों का भूखंड है। फिलहाल उस भूखंड में एक अस्पताल की पार्किंग संचालित हो रही है। सुबह के वक्त असलहे से लैस कुछ पुरुष और महिलाएं भूखंड पर पहुंचे और गेट पर ताला जड़ने लगे। पार्किंग में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने जब विरोध करना चाहा तो उसे धमकाया गया।भूखंड पर कब्जे के प्रयास की जानकारी मिलने पर महेश पंजवानी अपने परिचितों के साथ पहुंचे। इधर भीड़ एकत्र होने पर असलहे से लैस लोग मौके से फरार हो गए जबकि उनके कुछ साथी और तीन महिलाएं मौके पर ही मौजूद रही।सूचना मिलने पर एसएसआई नितिन चौहान पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कब्जे का प्रयास कर रहे महिला और पुरुषों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्यवाही कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें