मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

शराब की 222 पेटी पकड़ी, दो गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शराब की 222 पेटी पकड़ी, दो गिरफ्तार

हरिद्वार। कलियर थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर भारी मात्रा में तस्करी की जा रही शराब को पकड़ा है। पकड़ी गयी शराब की कीमत दस लाख रुपये बतायी गयी है।जानकारी के मुताबिक कलियर पुलिस आबकारी गोदाम से तेजूपुर देशी शराब के ठेके के लिए आंवटित 222 पेटी देशी शराब महिन्द्रा पिकअप में लादकर तेजुपुर के बजाए इमलीखेडा स्थित देशी शराब के ठेके पर उतारे जाने की मुखबिर से सूचना मिली।सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पंहुचकर शराब ले जाने के कागजात चैक किये गए। कागजों में शराब की पंहुच, बिल्टी तेजुपुर के लिए थी, लेकिन दोनों ठेकेदारों की मिलीभगत से शराब को अवैध रूप से इमलीखेडा में उतरा जा रहा था। टीम ने शराब उतार रहे शाहनवाज व रजत को मौके से पकड़कर महिद्रा पिकअप को कब्जे में ले लिया। पिकअप से 222 पेटी शराब बरामद की।पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़ंे गए आरोपितों के नाम पते शाहनवाज निवासी पाडली गुर्जर थाना गंगनहर, हरिद्वार उम्र 30 वर्ष व रजत निवासी मौहम्मदपुर कोतवाली लक्सर, हरिद्वार उम्र 27 वर्ष बताए गए हैं। पुलिस ने दोनों को चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें