मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर किया अश्लील कृत्य, वीडियो बनायी, खुद की करवायी गुमशुदगी दर्ज, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर किया अश्लील कृत्य, वीडियो बनायी, खुद की करवायी गुमशुदगी दर्ज, गिरफ्तार

हरिद्वार। महिला को नशीला पदार्थ खिलाकर फिर उसके साथ अश्लील कृत्य कर वीडियो बनाकर धमकी देने के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित महिला का लगातार शोषण करता रहा। इतना ही नहीं आरोपित ने खुद को बचाने के लिए अपनी गुमशुदगी तक दर्ज करावा दी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के मुताबिक अमित पुत्र बरफान निवासी ग्राम दल्लावाला थाना खानपुर, हरिद्वार के गुमशुदा हो जाने के संबंध में उसके परिजनों ने उसकी 7 नवबंर को कोतवाली खानपुर में गुमशुदगी दर्ज करायी। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस जांच में तथ्य प्रकाश में आया कि गुमशुदा आरोपित ने एक लड़की को नशीले पदार्थ का सेवन करवाया व उसके साथ अश्लील कृत्य कर उसकी वीडियो बनाई। वीडियो बनाकर आरोपित ने वीडियो का भय दिखाकर बार-बार शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न किया।इस सम्बन्ध में पीडि़ता के द्वारा थाना खानपुर में तहरीर दी गयी। आरोप है कि आरोपित ने पीडि़ता की स्थिति का अनुचित लाभ उठाते हुए अशोभनीय वीडियो बनाकर उसे डराया-धमकाया व लगातार धमकियां देकर उसका शोषण करता रहा। आरोपित के कारनामे उजागार होते ही वह जानबूझकर फरार हो गया था और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए गुमशुदगी की झूठी कहानी गढ़ी।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष खानपुर ने विशेष टीमों का गठन किया गया है एवं संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी। पुलिस टीम ने साइबर, तकनीकी और अन्य संसाधनों की सहायता से आरोपित को धर दबोचा। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विधिक कार्यवाही करते हुए उसका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें